फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   When the child was stopped after being hit, the bike ran over the child again.

Sultanpur News: टक्कर मारने पर टोका तो बच्चे पर दोबारा चढ़ाई थी बाइक

Tue, 15 Oct 2024 03:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 15 Oct 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
When the child was stopped after being hit, the bike ran over the child again.
 हनुमानगंज बाजार में घायल बालक का हालचाल पूछते कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय।
सुल्तानपुर। टक्कर मारने के बाद जब परिवारजनों ने युवकों को टोका तो उन्होंने दोबारा बच्चे पर बाइक चढ़ा दी थी। इतना ही नहीं, एक समुदाय के छह युवकों ने बच्चे के परिवारजनों को भी पीटा था। घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चे का मेडिकल कॉलेज में 15 दिनों तक इलाज चला। जानकारी मिलने पर रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय परिवारजनों से मिलने पहुंचे और एसपी से वार्ता कर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

घटना 28 सितंबर की है। कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के हनुमानगंज कस्बा निवासी पंकज सोनी का पांच वर्षीय बेटा राज घर के सामने खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कस्बे का ही मोहम्मद नफीस ने बाइक से राज को टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गया। जब परिवारजनों ने नफीस को टोका तो उसने दोबारा बाइक राज पर चढ़ा दी। पिता पंकज सोनी की तहरीर पर पुलिस ने मो. नफीस, रफीक, शफीक व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। बच्चे का इलाज करके लौटे परिवारजन ने ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से साझा कीं। अजय राय रविवार की शाम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। बच्चे की हालत देखी और घटना की जानकारी ली। उन्होंने एसपी सोमेन बर्मा को फोन करके आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed