{"_id":"5fe222718ebc3ecd691aa3ec","slug":"wheels-of-dole-sugar-mill-after-27-hours-sultanpur-news-lko556227899","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 घंटे बाद डोले चीनी मिल के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 घंटे बाद डोले चीनी मिल के पहिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में मंगलवार को 27 घंटे बाद गन्ने की पेराई शुरू हो गई। पेराई शुरू हो जाने से कड़ाके की ठंड में परेशान किसानों को राहत मिल गई है। तकनीकी खराबी आ जाने से चीनी मिल में दो दिनों तक पेराई का कार्य बाधित रहा है।
किसान सहकारी चीनी मिल की पावर टरबाइन की अल्टरनेटर का रोटर पिछले रविवार को अचानक खराब हो गया था। रोटर में आई तकनीकी खराबी के कारण चीनी मिल ठप हो गई थी। चीनी मिल में गन्ने की पेराई बंद हो जाने से किसान परेशान हो गए थे।
कड़ाके की ठंड में किसान अपने गन्ने की तौल कराने के लिए इंतजार कर रहे थे। मिल के कारीगर पावर टरबाइन में आई खराबी को दूर करने का प्रयास करते रहे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
इसके बाद सोमवार को चीनी मिल के जीएम प्रताप नारायण ने प्रयागराज व लखनऊ से इंजीनियरों को बुलवाया था। रात भर की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को दोपहर करीब 12.0 बजे चीनी मिल चालू हो गई।
गन्ने की पेराई शुरू हो जाने से कड़ाके की ठंड में परेशान किसानों को राहत मिल गई है। जीएम प्रताप नारायण ने बताया कि तकनीकी खराबी दूर कराकर गन्ने के पेराई शुरू करा दी गई है।