{"_id":"6adf9b2ebeaf7e294a02116e","slug":"secondary-school-students-will-learn-skills-alongside-their-studies-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-168117-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पढ़ाई के साथ हुनर सीखेंगे माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पढ़ाई के साथ हुनर सीखेंगे माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी
Mon, 26 Oct 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगारपरक हुनर सिखाने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोजेक्ट प्रवीण का दायरा बढ़ाया है। इसके तहत जिले के 377 माध्यमिक विद्यालयों को योजना से जोड़ा गया है। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), पर्यटन, ब्यूटी वेलनेस और आतिथ्य सत्कार जैसे क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के दौरान ही रोजगार और स्वरोजगार के लिए जरूरी कौशल से लैस करना है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि योजना के विस्तार के तहत राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण नियमित पढ़ाई के साथ संचालित होगा, ताकि विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुए बिना उन्हें अतिरिक्त व्यावसायिक दक्षता हासिल करने का अवसर मिले। योजना के तहत विद्यार्थी तकनीकी ज्ञान के साथ सेवा क्षेत्र से जुड़े कौशल भी सीख सकेंगे। आईटी का प्रशिक्षण तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने में मददगार होगा, वहीं पर्यटन और आतिथ्य सत्कार से जुड़े कौशल रोजगार की संभावनाएं बढ़ा सकते हैं।
ब्यूटी वेलनेस का प्रशिक्षण स्वरोजगार की राह खोलने में भी सहायक हो सकता है। प्रोजेक्ट प्रवीण के विस्तार से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल हासिल करने का अवसर मिलेगा। इससे पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तैयारी करने और अपनी रुचि के अनुरूप करियर चुनने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रोजगार की तैयारी में मददगार होगा प्रशिक्षण
एडीआईओएस जटाशंकर के अनुसार, प्रोजेक्ट प्रवीण का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूली स्तर पर ही व्यावसायिक कौशल से जोड़ना है। जिले के 377 माध्यमिक विद्यालयों को योजना में शामिल किए जाने से इसका दायरा बढ़ेगा। नियमित पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण मिलने से विद्यार्थियों को भविष्य में नौकरी के अवसर तलाशने के साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने में भी मदद मिल सकेगी।