फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A book on unemployment was seen in Rahul hand

Sultanpur News: राहुल के हाथ में दिखी बेरोजगारी पर लिखी किताब

Tue, 27 Oct 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 27 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A book on unemployment was seen in Rahul hand
इंडिया आउट ऑफ वर्क पुस्तक के साथ राहुल गांधी।-स्रोत कांग्रेस
सुल्तानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथ में सोमवार को बेरोजगारी पर लिखी पुस्तक ‘इंडिया आउट ऑफ वर्क’ दिखाई दी। कोर्ट से वापसी के दौरान वह सैदपुर पट्टी स्थित एक निजी आईटीआई में करीब आधे घंटे रुके। उन्होंने वहां नाश्ता किया और वकीलों से मुलाकात कर आगे की कानूनी प्रक्रिया को समझा। यहां एक युवक ने उन्हें संतोष मेहरोत्रा की पुस्तक दी, जिसे राहुल ने हाथ में लेकर बातचीत की। भारत में रोजगार की स्थिति और बेरोजगारी पर केंद्रित इस पुस्तक के साथ उनकी तस्वीर चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन


राहुल गांधी सार्वजनिक कार्यक्रमों में संविधान की पुस्तक के जरिये लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। इस बार बेरोजगारी पर केंद्रित पुस्तक के साथ उनकी तस्वीर ने युवाओं और रोजगार से जुड़े सवालों की ओर ध्यान खींचा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रोजगार का मुद्दा राजनीतिक विमर्श में अहम रह सकता है। पुस्तक लेने के पीछे राहुल गांधी की मंशा को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


सैदपुर पट्टी स्थित आईटीआई में उनका ठहराव अदालती कार्यवाही के बाद दौरे का एक उल्लेखनीय घटनाक्रम रहा। पुस्तक के जरिये रोजगार से जुड़ा सवाल चर्चा में आया, जबकि चुनाव में इस मुद्दे को कांग्रेस किस रूप में उठाएगी, यह उसके आगामी कार्यक्रमों और घोषणाओं से स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नहीं दिया कोई सियासी बयान
राहुल गांधी के सुल्तानपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जिले में प्रवेश करते ही कूरेभार के मुजेश के पास समर्थक उनसे मिलने पहुंचे। राहुल ने गाड़ी से हाथ मिलाकर और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। राहुल ने कोई राजनीतिक बयान नहीं दिया। प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी ने कहा कि उनकी मौजूदगी कार्यकर्ताओं के उत्साह का केंद्र बनी रही। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने भी इसे संगठन में नए उत्साह और सक्रियता दिखाने का अवसर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed