{"_id":"6995fe855d3387edc00464d2","slug":"weights-and-measures-department-carried-out-checking-found-short-weighing-in-gas-cylinders-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-150580-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बाट-माप विभाग ने की चेकिंग, गैस सिलिंडरों में मिली घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बाट-माप विभाग ने की चेकिंग, गैस सिलिंडरों में मिली घटतौली
Wed, 18 Feb 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाट-माप विभाग के चेकिंग में बुधवार को कई गैस एजेंसियों पर गैस सिलिंडरों में घटतौली और उपकरणों में गड़बड़ियां मिली हैं। अयोध्या के सहायक नियंत्रक बाट-माप राकेश कुमार सिंह के अगुवाई में चेकिंग के दौरान गड़बड़ मिले गैस सिलिंडरों को टीम ने जब्त कर लिया है।
टीम की चेकिंग में एचपी के सेंटर मोतीगंज में मेसर्स भगत के यहां गोदाम में दो घरेलू गैस सिलेंडरों में गैस कम मिली। गैस सिलिंडरों से गैस निकालने का उपकरण भी मिला। उसे जब्त कर लिया गया। महिलोआशापुर में मेसर्स परी भारत गैस एजेंसी के डिलीवरी वाहन पर तौल उपकरण नहीं मिला। सेमरी बाजार में तिलक भारत गैस के वितरण वाहन पर भी तौल उपकरण का सत्यापन नहीं मिला। दोनों जगहों पर चालान किया गया। बालाजी डिजिटल और सिद्धि विनायक धर्मकांटा पर वे-ब्रिज बिना बाट-माप विभाग के सत्यापन वाले मिले।
महिलोआशापुर में मेसर्स बाबा धर्मकांटा, सूरज राइस मिल, सोनू सिंह व आशा सिंह गन्ना क्रेशर, कमला ट्रेडर्स, राइस मिल के तौल उपकरणों सही नहीं मिले। मेसर्स राना गैस एजेंसी के डिलीवरी वाहन पर भी तौल उपकरणों का सत्यापन नहीं मिला। जिला बाट-माप अधिकारी सुलभ दीक्षित ने बताया कि इन गैस एजेंसियों के कंपनियों के पास कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। इस मौके पर प्रीति नाग, सौरभ सिंह, राजीव कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।