{"_id":"68a8bfefa26b1c5f200f3517","slug":"weight-of-pregnant-women-increased-due-to-improvement-in-diet-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-139314-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खानपान में सुधार से बढ़ा गर्भवती महिलाओं का वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खानपान में सुधार से बढ़ा गर्भवती महिलाओं का वजन
Sat, 23 Aug 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
पीपीकमैचा के अरजो में महिला को समझाती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
सुल्तानपुर। बाल विकास विभाग की ओर से जागरूक की जा रहीं गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा है। जुलाई माह में 19 हजार महिलाओं की जांच कराई गई थी। इन महिलाओं की अगस्त महीने में हुई जांच में 4940 का वजन बढ़ा मिला है। बाल विकास विभाग की ओर से अभी जांच जारी है।
विभाग को महिलाओं के स्वास्थ्य में और सुधार मिलने के संकेत मिल रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक माह आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों व महिलाओं की जांच कराई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से पंजीकृत धात्री व गर्भवती महिलाओं का वजन कराया जा रहा है। जिसमें एनीमिया से पीड़ित महिलाओं की अलग सूची बनाते हुए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पुष्टाहार भी दिया जा रहा है। बताया कि महिलाओं में जागरूकता आ रही है। उनका खानपान सुधर रहा है।