फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   weather

कई दिन बाद निकली धूप से लोगों को मिली ठंड से राहत

Wed, 26 Jan 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
weather
सुल्तानपुर में निकली धूप का आनंद लेते लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को कई दिन बाद निकली धूप से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के बादल रहने व कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

धूप निकलने से पखवारे भर से ठंड से परेशान लोगों को दिन की ठंड से राहत मिल गई। दिन भर लोग घरों व कार्यालयों के बाहर धूप सेंकते रहे। हालांकि पछुआ हवाएं दिन भर चलती रहीं। हवाओं से शाम होते ही गलन भरी सर्दी फिर शुरू हो गई। अचानक धूप निकलने से दिन का तापमान तकरीबन सामान्य के स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में गिरावट आई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिणी-पछुआ हवा की गति 3.4 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने बुधवार को हल्के बादल छाए रहने व कोहरे की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed