फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Weather changed, dense fog prevailed, vehicles passed with lights on

Sultanpur News: मौसम ने बदली करवट, छाया रहा घना कोहरा

Thu, 23 Jan 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 23 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, dense fog prevailed, vehicles passed with lights on
कोहरे में लाइट जलाकर गुजरते वाहन।
सुल्तानपुर। जिले में दो दिन तापमान अधिक होने के बाद बुधवार को मौसम ने एकाएक करवट ली। सुबह घने कोहरे व भीषण ठंड ने जनजीवन पर असर डाला। सड़कों पर कोहरा रहने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। धूप निकलने से कोहरा छंटने पर स्थिति सामान्य हुई। स्कूली बच्चों भी सुबह ठंड से परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले में करीब एक सप्ताह से मौसम सामान्य हो गया था। सिर्फ सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ रही थी। शीतलहर का प्रकोप कम होने से किसानों की चिंता बढ़ गई थी। सबसे ज्यादा परेशानी गेहूं को लेकर थी। किसानों का मानना था कि यदि अभी से मौसम साफ हो जाएगा तो गेहूं की उपज पर बड़ा असर पड़ेगा। बुधवार भोर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। लखनऊ-बलिया हाईवे पर गाड़ियां फाग लाइट जलाकर धीमी गति से चलती नजर आईं। सुबह 10 बजे के करीब धूप निकलने से कोहरा छंट गया। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 3.9 किमी प्रति घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने और पश्चिमी हवा के सामान्य गति से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed