फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Water from canals, fertilizer from committees missing, farmers wandering

Sultanpur News: नहरों से पानी, समितियों से खाद नदारद, भटक रहे किसान

Mon, 27 Oct 2025 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Water from canals, fertilizer from committees missing, farmers wandering
कूरेभार क्षेत्र में सूखी पड़ी शारदा सहायक खंड-16 नहर।
द्वारिकागंज। शारदा सहायक खंड-16 की जुड़वां नहरों में पानी का अभाव है। वहीं, साधन सहकारी समितियों से डीएपी नदारद है। रबी का सीजन शुरू होते ही किसानों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। किसान दिन भर समितियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

नहरों में पानी नहीं होने से किसान परती भूमि की नमी को लेकर हलकान हो रहे हैं। किसान परती पड़े खेतों में आलू, चना, मटर, मसूर, सरसों आदि फसलों को बोआई करना चाहते हैं। उन्हें इन फसलों की बोआई के लिए डीएपी उर्वरक की आवश्यकता है। खाद नहीं मिलने से किसान चिंतित हैं। किसान आधी-अधूरी नमी पर आलू, चना, मटर, मसूर व सरसों की बोआई के लिए डीएपी तलाश रहे हैं। आसपास की समितियों से खाद नदारद है।
विज्ञापन


सोनारा गांव के अनिल बताते हैं कि आलू का बीज खरीद लिए हैं। खाद के अभाव में बोआई नहीं हो पा रही है। भटपुरा गांव निवासी राजेश ने बताया कि दो बीघा मटर की बोआई के लिए खेत तैयार कर लिया है। बीज भी खरीद लिया है, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। बोआई पिछड़ने से पैदावार पर असर पड़ेगा। एआर कोऑपरेटिव अंजनी कुमार ने बताया कि जिन समितियों पर खाद नहीं, वहां जल्द ही भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिल्ट सफाई का चल रहा कार्य
इस समय नहरों में सिल्ट सफाई का कार्य चल रहा है। सिल्ट सफाई का कार्य पूरा होने के बाद नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। - शरद कुमार, अधिशासी अभियंता खंड-16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed