{"_id":"66771e36393376752e0219c4","slug":"water-came-in-ramganj-rajbaha-faces-of-farmers-blossomed-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-114972-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रामगंज रजबहा में आया पानी, खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रामगंज रजबहा में आया पानी, खिले किसानों के चेहरे
Sun, 23 Jun 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। रामगंज रजबहा में शनिवार को पानी आ गया है। अब किसानों को धान की रोपाई के साथ ही फसलों की सिंचाई के लिए सुविधा मिलेगी। रजबहा में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे खिले उठे।
भदैंया विकासखंड से गुजरे रामगंज राजबहा एवं उससे निकली आधा दर्जन माइनरों में पानी नहीं आने के कारण आवारा पशुओं को भी पानी पीने की दिक्कत हो रही थी। कई पशुओं ने तो पानी के अभाव में दम तोड़ दिया था। किसानों को भी गन्ने की सिंचाई से लेकर धान की नर्सरी डालने में समस्याएं हो रही थीं।
रोस्टर शुरू होते ही शारदा सहायक खंड-49 की रामगंज राजबहा में शनिवार को सुबह पानी आने से कई माइनरों में पानी उपलब्ध हो गया। इससे हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। दोपहर गर्मी से परेशान युवाओं व बच्चों ने रजबहा में स्नान कर आनंद लिया। अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि अब पानी 15 दिन चलेगा।