{"_id":"6452abc982001a99aa04dd94","slug":"warning-of-improvement-in-educational-quality-sultanpur-news-c-13-1-215501-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की चेतावनी
Thu, 04 May 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 04 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार(सुल्तानपुर)। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा की टीम ने कुड़वार क्षेत्र में ब्लाॅक संसाधन केंद्र सहित दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने प्राथमिक विद्यालय भदहरा के निरीक्षण के दौरान कक्षा दो के बच्चों से पहाड़ा सुनने के साथ एमडीएम, स्वच्छता, कायाकल्प के तहत हुए कार्यों, बच्चों शिक्षकों की उपस्थिति आदि की जांच की।
बच्चों द्वारा शब्द आशीर्वाद न लिख पाने पर शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने की चेतावनी दी। बीआरसी पर टीम के पहुंचने पर बीईओ श्याम बिहारी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। जांच टीम ने बीआरसी पर अभिलेखों की जांच के साथ पुस्तक वितरण का जायजा लिया।
कम्पोजिट विद्यालय कुड़वार द्वितीय में कक्षा कक्ष, प्रसाधन, किचन, एमडीएम, शैक्षिक स्तर, कायाकल्प के कार्यों की बिंदुवार जांच कर बच्चों के शैक्षिक स्तर व उपस्थिति पर संतोष जताया। निरीक्षण टीम में वरिष्ठ विशेषज्ञ राज्य परियोजना राजेंद्र कुमार व संबद्ध सामुदायिक सहभागिता परियोजना समग्र शिक्षा गुरमिंदर सिंह शामिल रहे।