{"_id":"61ae511cbb939e3cb517ea94","slug":"vvpat-sultanpur-news-lko60774430","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट व पांच तहसीलों में लगाई गई वीवीपैट व ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट व पांच तहसीलों में लगाई गई वीवीपैट व ईवीएम
विज्ञापन
11. सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जानकारी करते लोग।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्ट्रेट व पांचों तहसीलों में मतदाताओं की जागरूकता के लिए ईवीएम व वीवीपैट का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य चुनाव से पहले मतदाताओं को वोट डालने के तौर तरीकों के बारे में जागरूक बनाना है। ताकि चुनाव में लोग अपने मताधिकार का सही तरीके से उपयोग कर सकें।
विधानसभा चुनाव के पहले निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को वीवीपैट व ईवीएम के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया है। आयोग के निर्देश पर ही निर्वाचन कार्यालय ने कलेक्ट्रेट समेत पांचों तहसीलों में एक कक्ष आरक्षित करते हुए मतदाता जागरूकता केंद्र स्थापित किया है। इन केंद्रों पर एक वीवीपैट व एक ईवीएम लगाई गई है। यहां तैनात कर्मचारी प्रत्येक कार्य दिवस में केंद्र पर आने वाले लोगों को मशीन चलाकर उन्हें वोटिंग के सही तौर तरीके के बारे जानकारी देकर जागरूक बनाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान ईवीएम पर चुनाव चिह्न के सामने के बटन को दबाने व वीवीपैट पर प्रदर्शित होने वाले वोट को दिखाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वीवीपैट पर प्रदर्शित वोट को देखकर मतदाता संतुष्ट हो सकेंगे कि उन्होंने जिसे वोट दिया, उनका मत उसी को मिला है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी प्रसाद ने बताया कि कलेक्ट्रेट समेत पांचों तहसीलों में वीवीपैट व ईवीएम से मतदाताओं को जागरूक बनाने का कार्य निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने तक चलेगा।