फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Voting for 320 posts will be held on June 12

320 पदों के लिए 12 जून को होगा मतदान

Thu, 10 Jun 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Voting for 320 posts will be held on June 12
सुल्तानपुर। पंचायत उपचुनाव में 320 पदों के लिए 12 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 691 प्रत्याशी तकदीर आजमा रहे हैं। निर्वाचन को देखते हुए प्रशासन ने जोनल व सेक्टर समेत अन्य कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया है। प्रशासन ने उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव जिले में 12 जून को मतदान कराए जाएंगे। पांच ग्राम प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य व 313 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हो रहे उपचुनाव में 691 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें प्रधान के पांच पदों पर 43, बीडीसी के दो पदों पर सात व ग्राम पंचायत सदस्य के 313 पदों के लिए 641 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रवीश गुप्ता ने 13 विकास खंडों में हो रहे उपचुनाव के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व कर्मचारियों की नियुक्त कर दी है। प्रशासन ने कर्मचारियों का मतदान का प्रशिक्षण भी शुरू करा दिया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उपचुनाव की तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूबेपुर विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने से इस ब्लॉक में चुनाव नहीं कराए जाएंगे। नामांकन पत्रों की वापसी के दिन दूबेपुर में 350 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जिले के अन्य 13 विकास खंडों में उपचुनाव कराए जाएंगे।
पंचायत उपचुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो पालियों में हुए प्रशिक्षण में 18 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए उन्हें निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने का निर्देश दिया।

मतदान से संबंधित यू-ट्यूब पर लोड की गई प्रशिक्षण संबंधी जानकारी अपने मोबाइल पर अपलोड करने की जानकारी दी। कहा कि इससे मतदान संबंधी पूरी जानकारी मिल सकेगी। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने कार्मिकों को समय से मतदान केंद्र पर पहुंचने व मतदान सामग्री प्राप्त करने का निर्देश दिया। डीडीओ डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने मतदान कार्मिकों को चुनावी संबंधी जानकारी दी। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed