फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Voter list mission delayed

कार्य बहिष्कार से मतदाता पुनरीक्षण अभियान को झटका

Sun, 25 Sep 2016 10:31 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 25 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Voter list mission delayed
नहीं आए बीएलओ और अफसर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण को भी झटका लगा है। कार्यक्रम के लिए बीएलओ बनाई गईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार से अधिकांश बूथों पर सन्नाटा रहा।

विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार से दूसरे अभियान में भी पर्याप्त संख्या में बूथों पर निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रकार के फॉर्म नहीं भरवाए जा सके। कई बूथों पर पदाभिहित अधिकारी भी अनपुस्थित रहे। अधिकारियों के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। बहिष्कार व पदाभिहित अधिकारियों की लापरवाही से आयोग का कार्यक्रम प्रभावित होने लगा है। 
विज्ञापन


मोतिगरपुर के सुल्तानपुरकलां प्राथमिक विद्यालय पर बनाए गए बूथ पर रविवार को पदाभिहित अधिकारी, ग्राम प्रधान पहुंचे लेकिन बीएलओ बनाई गईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं पहुंची। बूथ  पर पहुंचने वाले लोगों का पदाभिहित अधिकारी व ग्राम प्रधान आदि ने फॉर्म भरवाया लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नहीं पहुंचने से अभियान प्रभावित रहा। यही हाल मोतिगरपुर बूथ का भी रहा। मोतिगरपुर बूथ पर बीएलओ बनाई गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं पहुंची। इसकी वजह से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया प्रभावित रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed