{"_id":"58a87c5a4f1c1b931ad85879","slug":"voter-awareness-program-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एनएसएस ने ठाना है, शत-प्रतिशत मतदान कराना है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एनएसएस ने ठाना है, शत-प्रतिशत मतदान कराना है’
Amarujala Bureau
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
वोट के लिए शपथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के विशेष शिविर में स्वयं सेवकों ने शनिवार को तीसरे दिन सघन जागरूकता अभियान चलाया। विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
केएनआईपीएसएस के शिविरार्थियों ने 10-10 की टोली में अलग-अलग मोहल्लों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। ‘एनएसएस ने ठाना है, शत-प्रतिशत मतदान कराना है’ के नारे लगाते हुए विद्यार्थियों ने मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। मतदान के पुनीत कर्तव्य के बारे में विद्यार्थियों ने अपने दायित्व निभाने का संकल्प लिया। इसी अभियान में टीम प्रहार ने अपनी लघु नाटिका के माध्यम से शिविरार्थियों से मतदान के लिए काम करने एवं स्वयं मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
डॉ. रंजना सिंह ने शिविरार्थियों को उनकी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने के लिए उत्साहित किया। इस मौके पर डॉ. रामनयन सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. डीके सिंह, डॉ. ममता जायसवाल, बद्री सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन