{"_id":"58a9d3914f1c1bdf6ad84d27","slug":"voter-awareness-campaign-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 का पहला काम, पहुंचो बूथ-करो मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 का पहला काम, पहुंचो बूथ-करो मतदान
Amarujala Bureau
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
वोट के लिए किया जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
केएनआईपीएसएस के राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर के चौथे दिन रविवार को छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। शिविरार्थियों ने शहर के प्रमुख मोहल्लों में नारे लगाते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए 27 फरवरी को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
करौंदिया के संस्कृत विद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के चौथे दिन डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के पूर्व क्रीड़ा सचिव डॉ. प्रवीन कुमार सिंह के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
उन्होंने योग को शारीरिक, मानसिक, स्वास्थ्य के साथ ही आत्मबल की वृद्धि के लिए सहायक बताया। योगाभ्यास के बाद कार्यक्रमाधिकारी डॉ. रामनयन सिंह, डॉ. प्रतिमासिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह व डॉ. ममता जायसवाल की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने ‘27 का पहला काम, पहुंचो बूथ करो मतदान, एनएसएस ने ठाना है, सौ प्रतिशत मतदान कराना है, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ जैसे नारे लगाते हुए शहर के करौंदिया, निरालानगर समेत कई मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
इस मौके पर रिटायर्ड बैंक अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश दुबे, डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. जयशंकर शुक्ल समेत कई प्राध्यापक मौजूद रहे।