{"_id":"5895e5d64f1c1b5d21e80ef9","slug":"villagers-will-boycott-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौढ़िया बालमऊ में बिजली नहीं तो वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौढ़िया बालमऊ में बिजली नहीं तो वोट नहीं
Amarujala Bureau
Updated Sat, 04 Feb 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण बिजली को तरसे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह से अंधेरे में रह रहे बौढ़िया बालमऊ गांव के ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। शनिवार को ग्रामीणों ने "बिजली नहीं तो वोट नहीं" के नारे लगाए। ग्रामीणों ने प्रत्याशियों का गांव में प्रवेश वर्जित लिखा बैनर टांगकर मतदान के बहिष्कार का निर्णय लिया।
विज्ञापन
गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। यह ट्रांसफार्मर दो माह के भीतर चार बार फुंक चुका है। दो माह से गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाए जाने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
गांव निवासी रामसूरत तिवारी, अमर बहादुर सिंह, संतोष यादव, शिव शंकर मिश्र, महंथ बहादुर सिंह, मो. इदरीश, सिद्वनाथ, कृष्णा तिवारी, सुरेश मिश्र ने कहा कि इस बार मतदान का बहिष्कार होगा।
विज्ञापन