{"_id":"5df3c7178ebc3e87d97f3b14","slug":"villagers-raged-over-disturbances-in-electricity-billing-sultanpur-news-lko4974971171","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बिलिंग में गड़बड़ी पर भडक़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बिलिंग में गड़बड़ी पर भडक़े ग्रामीण
विज्ञापन
अमेठी। विद्युत बिलिंग में हो रही गड़बड़ी व रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने पर शुक्रवार को ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने शहर स्थित एक्सईएन विद्युत खंड एक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एक्सईएन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कर्मियों पर शिकायतों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विद्युत बिल में सुधार तथा रोस्टर के अनुसार के आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
पावर कॉर्पोरेशन की ओर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिजली बिल में की जा रही गड़बड़ी व रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिलने पर शुक्रवार को ग्रामीण भडक़ गए। ग्रामीणों ने शहर स्थित अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों पर सीयूजी रिसीव नहीं करने, शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन की सूचना पर कार्यालय पहुंचे एक्सईएन को ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत बिलिंग मेें हो रही गड़बड़ी की जांच करने के साथ कैंप आयोजित बिल में सुधार करने, रोस्टर के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा दायित्वों व शिकायतों के प्रति लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।