फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Villagers demonstrated against the working style of the police

Sultanpur News: पुलिस की कार्यशैली के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 21 Mar 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against the working style of the police
शहर के तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन करती महिलाएं व ग्रामीण।-
सुल्तानपुर। दोस्तपुर थानाक्षेत्र के शाहपुर ग्राम पंचायत में बीते 14 मार्च को होली के दिन दो पक्षों में मारपीट हुई थी। बुजुर्ग महिला सोनारा देवी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सिकंदर पुत्र पुन्नवासी गौतम की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानपति कृष्ण कुमार पुत्र राजाराम, रमाशंकर पुत्र राजाराम, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी फूलचंद्र पुत्र गंगाराम, लल्लू पुत्र पुल्ली, पवन कुमार पुत्र राम आसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस की इसी कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को तिकोनिया पार्क में शाहपुर की ग्राम प्रधान रागिनी देवी के नेतृत्व में महिलाओं व ग्रामीणों ने पोस्टर, बैनर व शपथ पत्र के साथ प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानपति कृष्णकुमार को राजनैतिक रंजिश के कारण मुकदमें में फर्जी तरीके से फंसा दिया गया, जबकि वे घटना के दौरान मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की। मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह ने ग्रामीणों का प्रार्थना पत्र लिया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed