{"_id":"5dee86068ebc3e880b00e9ea","slug":"villagers-closed-cattle-in-school-premises-sultanpur-news-lko496856661","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में बंद किए मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में बंद किए मवेशी
विज्ञापन
अमेठी। विकास खंड क्षेत्र संग्रामपुर के गांव धौरहरा में आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने मवेशियों को प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। विकास खंड क्षेत्र संग्रामपुर के गांव धौरहरा में सोमवार को आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों का रोष दिखाई पड़ा।
आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो दर्जन से अधिक आवारा पशुओं को गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। सोमवार सुबह जब शिक्षक व बच्चे विद्यालय पहुंचे तो परिसर में आवारा मवेशियों का कब्जा था।
विद्यालय के शिक्षक ने मामले की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। शिक्षक ने किसी तरह बच्चों को पढ़ाया। खंड शिक्षाधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि मामले की सूचना थाना व एसडीएम को दी गई है।
विज्ञापन
थाने से एक सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि पशुओं को गोशाला भेजे जाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। वाहनों पर लादकर उन्हें गोशाला भेजवाया जा रहा है।