फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   villagers can withdraw money from bank account at panchayat sachivalay

पंचायत सचिवालय पर बैंक खाते से पैसा निकाल सकेंगे ग्रामीण

Sun, 01 Aug 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
villagers can withdraw money from bank account at panchayat sachivalay
सुल्तानपुर। जल्द ही ग्राम पंचायत सचिवालय से ग्रामीण अपने बैंक खाते से पैसा निकाल सकेंगे। एनआरएलएम के तहत चयनित बीसी सखी को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पैसा की निकासी के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने बीसी सखियों को उपकरण वितरत की शुरुआत की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में स्वयं सहायता समूहों से 960 बीसी सखी का चयन किया गया है। इसमें 328 को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। योजना के मुताबिक बीसी सखी को प्रत्येक गांव के सचिवालय पर बैठकर बैंक का व्यवसाय गांव तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए वे बैंक के विजनेस करस्पांडेंट के रूप में काम करेंगी। कार्य के लिए उन्हें टैब डिवाइश व पिन पैक्स डिवाइश मुहैया कराने का कार्य शुरु कर दिया गया। रविवार को इसकी शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने विकास भवन स्थित अपने कार्यालय में 10 बीसी सखी को उपकरण वितरित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे बीसी सखियों को गांव में आय का अतिरिक्त जरिया मिलेगा। कहा कि ग्रामीण पंचायत भवन पर बीसी सखी के माध्यम से अपने बैंक खाते से पैसा निकाल सकेंगे। इसमें लोगों का समय बचेगा।

उपायुक्त स्वत: रोजगार जीतेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि बीसी सखी को ट्रेनिंग देकर उपकरण व अन्य सामग्री का वितरित किया जा रहा है। इस मौके पर जिला मिशन प्रबंधक, यूपीको के अधिकारी व डीआरपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed