{"_id":"66577ed83162a0ff04069a54","slug":"village-head-suspended-on-charges-of-financial-irregularities-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-114009-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वित्तीय अनियमितता के आरोप में ग्राम प्रधान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वित्तीय अनियमितता के आरोप में ग्राम प्रधान निलंबित
Thu, 30 May 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विकास खंड क्षेत्र कूरेभार की बनमई ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप में डीएम ने ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पंचायत सचिव पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया है। अंतिम जांच जिला प्रशिक्षण अधिकारी व एक्सईएन जलनिगम को सौंपी है।
बनमई गांव निवासी रवि प्रताप सिंंह ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए शपथ पत्र के साथ डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उप कृषि निदेशक से जांच करवाई थी। जांच में पाया गया कि कई विकास कार्यों में प्रधान व पंचायत सचिव ने अनियमितता करते हुए वित्तीय चोट पहुंचाई है।
संपर्क मार्ग के निर्माण में प्रधान व सचिव ने राज्य वित्त व मनरेगा, दोनों से मजदूरों का भुगतान कर दिया है। जांच के बाद डीपीआरओ की रिपोर्ट पर डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने ग्राम प्रधान बबिता वर्मा को निलंबित कर दिया है। साथ ही आरोपी पंचायत सचिव गौतम पटेल के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन
निलंबन के बाद डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने आदेश की प्रति विकास खंड समेत संबंधित जगहों पर भेज दी है। कहा कि पंचायत सचिव पर कार्रवाई के संबंध में विकास विभाग को पत्र भेजा गया है।