{"_id":"685eea9317c58d85d402296d","slug":"vijay-narayan-singh-murder-to-be-held-on-july-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-135945-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विजय नारायण सिंह हत्याकांड में एक जुलाई को होगी शेष जिरह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विजय नारायण सिंह हत्याकांड में एक जुलाई को होगी शेष जिरह
Sat, 28 Jun 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विजय नारायण सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को एडीजे प्रथम संतोष कुमार की अदालत में साक्षी दिनेश कुमार से जिरह हुई, लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने साक्षी की शेष जिरह के लिए एक जुलाई की तिथि नियत की है।
कोतवाली नगर के नरायनपुर निवासी सतीश नारायण सिंह ने सात अप्रैल 2024 को पल्लवी होटल के सामने अपने भाई विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हुई हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें अंबेडकरनगर जिले के महरुआ निवासी अजय सिंह सिलावट व अन्य को नामजद किया था। फिलहाल पुलिस ने अजय सिंह सिलावट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। शेष आरोपियों को विवेचक ने क्लीनचिट दे दी थी। (संवाद)