फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vigilance investigation into jewelery delivery started in bullion robbery case

Sultanpur News: सराफा डकैती कांड में आभूषण सुपुर्दगी की विजिलेंस जांच शुरू

Sun, 01 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Vigilance investigation into jewelery delivery started in bullion robbery case
सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड के मामले में बरामद आभूषण रिलीज करने की जांच शुरू हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की दो सदस्यीय विजिलेंस टीम ने शनिवार को दीवानी न्यायालय पहुंचकर पीड़ित सराफा व्यापारी के अधिवक्ता से करीब एक घंटे तक पूछताछ कर बयान दर्ज किया।
विज्ञापन



कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में भरतजी सोनी की दुकान में बीते 28 अगस्त को डकैतों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। दुकान से सोना, चांदी व नकदी लूटकर डकैत भाग गए थे। पुलिस की विवेचना में अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के भवानीनगर गांव के गैंगस्टर विपिन सिंह का नाम डकैती कांड के मास्टरमाइंड केे रूप में सामने आया था। विवेचना में नौ अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन

पीड़ित सराफा व्यापारी भरतजी सोनी के अधिवक्ता ने डकैतों से बरामद आभूषण रिलीज करने के लिए 12 सितंबर को सीजेएम की कोर्ट में अर्जी दी थी। सीजेएम ने कोतवाली नगर पुलिस से रिपोर्ट तलब कर सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तिथि तय की थी। भरतजी सोनी के अधिवक्ता ने कोर्ट में अर्जी देकर सुनवाई की तिथि नजदीक करने की मांग की। अर्जी पर सीजेएम ने 13 सितंबर को आभूषण रिलीज करने का आदेश पुलिस को दे दिया था। पुलिस ने भरतजी सोनी को आभूषण दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिथि नजदीक करके आभूषण रिलीज करने का आदेश देने की शिकायत एक अधिवक्ता ने हाईकोर्ट से की थी। शिकायत की जांच करने के लिए शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की दो सदस्यीय विजिलेंस टीम दीवानी न्यायालय पहुंची। टीम ने भरतजी सोनी के अधिवक्ता से करीब एक घंटे तक पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। इसको लेकर दिनभर कोर्ट परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed