फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Video conferencing in Collectorate from today

Sultanpur News: आज से कलेक्ट्रेट में वीडियो कान्फ्रेंसिंग

Thu, 16 Jan 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 16 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Video conferencing in Collectorate from today
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से अब अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग करेंगे। सभागार के बगल बने नए एनआईसी व वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष का बुधवार को मंडलायुक्त अयोध्या ने उद्घाटन किया। इसके पहले उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

विकास भवन के भूतल में अभी तक एनआईसी व वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष संचालित हो रहा था। शासन की अनुमति मिलने पर डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने एनआईसी को कलेक्ट्रेट में स्थापित करने का निर्देश दिया था। करीब 28 लाख रुपये से एनआईसी व वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष करीब 15 दिन पहले तैयार हो गया था।
विज्ञापन

बुधवार शाम पहुंचे मंडलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल ने नए एनआईसी कक्ष व वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन किया। दोनों कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उसे सराहा। कहा कि नए सभागार के एनआईसी कक्ष बनने से कांफ्रेंसिंग में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पहुंचने पर डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना व एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने मंडलायुक्त का स्वागत किया। परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर सीडीओ अंकुर कौशिक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुधाकरन, एसडीएम गामिनी सिंगला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed