{"_id":"5f19c0b28ebc3e638375b4da","slug":"vice-chansller-sultanpur-news-lko5321364167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति बने केएनआईटी के डायरेक्टर जेपी पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति बने केएनआईटी के डायरेक्टर जेपी पांडेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर जय प्रकाश पांडेय को गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. जेपी पांडेय का कार्यकाल केएनआईटी के भौतिक संसाधनों के सुधार और शैक्षणिक गतिविधियों उच्चतम स्तर पर ले जाने के लिए जाना जाएगा। कुलाधिपति व उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रोफेसर जेपी पांडेय को तीन वर्ष के लिए विश्वविद्यालय का वाइस चांसलर नियुक्त किया है।
कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक पद पर प्रोफेसर जेपी पांडेय की नियुक्ति 16 नवंबर 2017 को हुई थी। उनका कार्यकाल 15 नवंबर 2020 तक था। लेकिन तीन वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के पहले ही प्रोफेसर जेपी पांडेय को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर का कुलपति बनाया गया है।
प्रोफेसर जेपी पांडेय ने कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में कई सुधारात्मक कार्य किए थे। चाहे वह दो करोड़ की लागत से प्रयोगशालाओं का जीर्णोद्धार का काम रहा हो या फिर साढ़े आठ करोड़ की लागत से नए हॉस्टल का निर्माण का कार्य। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए वातानुकूलित डायनिंग हॉल का निर्माण कराया था। साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किचन का भी निर्माण कराया था। चंद्रशेखर आजाद हॉल और गेस्ट हाउस का भी जीर्णोद्धार उन्होंने ही करवाया था।