फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vegetables to Transform the Landscape; 'Krishi Sakhi's' to Boost Household Income

Sultanpur News: सब्जियों से बदलेगी तस्वीर, कृषि सखियां बढ़ाएंगी घर की आय

Fri, 03 Apr 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 03 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vegetables to Transform the Landscape; 'Krishi Sakhi's' to Boost Household Income
सुल्तानपुर। ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ने नई रणनीति तैयार की है। अब स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कृषि सखियों को गर्मी की सब्जियों के उत्पादन और विपणन के लिए प्रेरित किया जाएगा। कम लागत और कम समय में तैयार होने वाली भिंडी, तोरई, लौकी, कद्दू और खीरा जैसी फसलों पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन

जिले के सभी 14 विकास खंडों में एक हजार से अधिक कृषि सखियों का चयन किया जा चुका है। ये महिलाएं पशुपालन, अनाज उत्पादन और मौसमी (बरसात व सर्दी) सब्जियों की खेती तक सीमित थीं, लेकिन गर्मी के मौसम में खेती का दायरा सीमित होने से आय पर असर पड़ता था। इस कमी को दूर करने के लिए गर्मी की सब्जियों को आय का नया जरिया बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

एनआरएलएम के उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि कम लागत में तैयार होने वाली इन सब्जियों की बाजार में लगातार मांग रहती है। सही तरीके से खेती और बिक्री करने पर महिलाएं बेहतर मुनाफा कमा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम लागत, ज्यादा मुनाफा, यही है फॉर्मूला
भिंडी, तोरई, लौकी, कद्दू और खीरा जैसी सब्जियां कम समय में तैयार हो जाती हैं और इनकी बाजार में लगातार मांग बनी रहती है। सिंचाई और देखभाल की लागत भी अपेक्षाकृत कम होती है। ऐसे में छोटे स्तर पर भी खेती शुरू कर महिलाएं नियमित आय अर्जित कर सकती हैं। साथ ही समूह के जरिये बिक्री करने पर बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed