फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vegetable vendor assaulted

Sultanpur News: सब्जी विक्रेता से टप्पेबाजी, वर्दीधारियों ने अंजाम दी वारदात

Tue, 09 Jan 2024 06:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor assaulted
लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित मंडी परिषद के पास की घटना
विज्ञापन

चेकिंग के नाम पर घटना अंजाम दे चार पहिया वाहन से भागे पुलिस वर्दी पहने बदमाश
वारदात के बाद से मंंडी में हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
अमहट (सुल्तानपुर)। शहर से सटे मंडी परिषद के दक्षिणी गेट के आगे मंगलवार सुबह पुलिस की वर्दी व कैप पहने बदमाशों ने सब्जी विक्रेता को धमका कर उससे चेकिंग के नाम पर 65 हजार रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश अमेठी की तरफ चार पहिया वाहन से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली नगर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सब्जी विक्रेता के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना से मंडी परिषद में हड़कंप मच गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर स्थित नवीन कृषि मंडी पर मंगलवार भोर सब्जी व्यापारी से 65 हजार रुपये की टप्पेबाजी हुई। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के पास नवीन कृषि मंडी स्थित है। मंडी परिषद में मंंगलवार की सुबह अयोध्या जिले के बेरूंंगज निवासी सब्जी व्यापारी राम सिंह सब्जी लेने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

राम सिंह का आरोप है कि सुबह करीब चार बजे के आसपास जब वह मंडी के दक्षिणी गेट के पास पहुंचा तो पुलिस का स्टीकर लगी चार पहिया गाड़ी से कुछ लोग उतरे और उसको रोक लिया। बदमाश पुलिस की वर्दी व टोपी में थे। उससे चेकिंग के नाम पर बदमाशों ने 65 हजार रुपये छीन लिए। रुपये छीनने के बाद बदमाश अपने चार पहिया वाहन से अमेठी रोड की तरफ फरार हो गए। छिनैती की इस घटना की जानकारी जब अन्य व्यापारियों को हुई तो मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने घटना की सूचना डायल 112 और कोतवाली पुलिस को दी। नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले भी हो चुकी है कई घटनाएं
सुल्तानपुर। अमहट स्थित नवीन मंडी परिषद के पास सब्जी विक्रेता से लूट की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी यहां पर अमेठी जिले के सब्जी विक्रेता महताब से 10 अगस्त को लूट की घटना हुई थी। उससे बदमाशों ने मंडी के गेट के पास से 50 हजार रुपये की लूट की थी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश चार पहिया वाहन से पयागीपुर की ओर भाग निकले थे। उस समय भी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था।


तहरीर मिलने पर दर्ज होगा केस
व्यापारी के मौखिक बयान के आधार पर घटना की जांच की गई है, लेकिन कुछ स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया। मंडी परिसर से सटे हाईवे पर स्थित एक मैरिज लान की सीसीटीवी फुटेज भी चेक की गई। उसमें व्यापारी के बयान के मुताबिक कोई वाहन गुजरते हुए नहीं दिखा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। - श्रीराम पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed