फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Varun inagurated many projects in Sultanpur

जनाधिकार की लड़ाई में सभी वर्ग मेरे साथ : वरुण

Tue, 27 Dec 2016 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 27 Dec 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Varun inagurated many projects in Sultanpur
वरुण का एक दिवसीय दौरा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वे राजनीति में जनाधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। ताकत के विकेंद्रीकरण से राजनीति सफल होगी। उनकी इस लड़ाई में सभी जातियों व धर्मों के लोग शामिल हैं। सांसद मंगलवार को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी पार्क में परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन



एक दिवसीय दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी ने अपनी सभाओं में गरीबों एवं युवाओं की पैरोकारी की। कहा कि लोग मुझे इसलिए ताकत देते हैं ताकि मैं उनकी ताकत वापस कर सकूं। ताकत के विकेंद्रीकरण से ही राजनीति सफल हो सकती है। कहा कि राजनीति ऐसी होनी चाहिए कि इसमें गांव के लोग भी शामिल हो सकें। उन्होंने युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति के जरिए सेवा को क्रांति बनाना है।
विज्ञापन


अपने तूफानी कार्यक्रमों में सांसद ने हर जगह कमोबेश गरीबों एवं युवाओं की बात रखी। कहा कि क्षेत्र से मेरा बेहद लगाव है और यही वजह है कि लोग मुझसे लगाव रखते हैं। क्षेत्र में विकास कार्य करके दिखाया है। सभी से जानकारी करके अच्छे कार्य कराने के संबंध में जानकारियां मांगी गई हैं। जिले में पहुंचने पर उन्होंने अलीगंज में 11 सड़कों व रेलवे स्टेशन पर रेलवे के एईएन आरके सैनी व वाणिज्य प्रबंधक की मौजूदगी में वाटर वेंडिंग मशीन का लोकार्पण किया। स्टेशन पर चांदा हॉल्ट पर ट्रेनों के ठहराव की फिर शुरुआत की। इसके बाद डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में हाईमास्ट लाइट का शिलान्यास व सड़कों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पांचोपीरन में 46 लाख रुपये से बाधमंडी गोदाम का शिलान्यास किया। कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के विजेथुआ महाबीरन में सांसद निधि से बने अतिथि गृह का लोकार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, सुशील त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, डॉ. आरए वर्मा, सुभाष चंद्र, विजय सिंह रघुवंशी समेत पार्टी के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed