{"_id":"679140a2659570dced01a72f","slug":"various-programs-will-be-held-on-24th-of-the-states-foundation-day-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-126070-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्रदेश के स्थापना दिवस में 24 को होंगे विभिन्न कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्रदेश के स्थापना दिवस में 24 को होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Thu, 23 Jan 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 24 जनवरी को प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदेश के पंचायतीराज व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर हिस्सा लेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के संजय प्रसाद की ओर से निर्देश जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्ट्रेट में तीन बजे से स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि प्रदेश की स्थापना व जिले के बारे में जानकारी दी जाएगी। कलेक्ट्रेट में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे।
खादी के कपड़े, एनआरएलएम के विभिन्न समूहों के उत्पादन समेत अन्य स्टॉल शामिल होंगे। बुधवार शाम स्थापना दिवस को लेकर डीएम कुमार हर्ष ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ स्थापना दिवस की तैयारियों की जानकारी दी।