फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vande Bharat Express stopped for two hours due to engine failure

Sultanpur News: इंजन फेल होने से दो घंटे रुकी रही वंदे भारत एक्सप्रेस

Sun, 22 Dec 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express stopped for two hours due to engine failure
सुल्तानपुर। लखनऊ से छपरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस डाउन का इंजन रविवार शाम कोइरीपुर स्टेशन से छूटने के बाद अचानक फेल हो गया। ट्रेन को करीब दो घंटे तक रास्ते में रोकना पड़ा। सराय हरखू स्टेशन से दूसरा इंजन मंगाया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इससे यात्रियों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस डाउन रविवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से करीब 4:33 बजे रवाना हुई। ट्रेन 04:42 बजे कोइरीपुर स्टेशन से आगे बढ़ी। तभी अचानक इंजन में खराबी आ गई। चालक ने ट्रेन रोककर इंजन फेल होने की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। यह जानकारी सराय हरखू स्टेशन पर भेजी गई। वहां से दूसरा इंजन भेजा गया। दूसरा इंजन जोड़ने व ट्रेन को रवाना करने में करीब दो घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

कोइरीपुर स्टेशन अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि कोइरीपुर स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ी तभी इंजन में फाल्ट आ गया। जहां ट्रेन रोकी गई वह क्षेत्र हरपालगंज स्टेशन में आता है। दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को आगे लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed