फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vaccination will be done on the forehead, pudding and kheer will be available to eat.

Sultanpur News: माथे पर लगेगा टीका, खाने को मिलेगा हलवा-खीर

Fri, 21 Jun 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Vaccination will be done on the forehead, pudding and kheer will be available to eat.
सुलतानपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 28 जून को परिषदीय स्कूलों के बच्चे जब स्कूल पहुंचेंगे तो चारों तरफ उत्सव का माहौल होगा। परिसर को रंगोली, झंडी, फूल और गुब्बारों से सजाया जाएगा। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत होगा और उन्हें हलवा-खीर खिलाई जाएगी।
विज्ञापन



स्वागत कार्यक्रमों में डायट प्राचार्य, एडी बेसिक, बीएसए, बीईओ, एसआरजी, एआरपी भी प्रतिभाग करेंगे। अभी से ही व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिले में सभी विद्यालय 25 जून से ही शिक्षक और कर्मचारियों के लिए खुल जाएंगे। स्कूल को खोलकर क्लास रूम व लाइब्रेरी की सफाई, पानी की टंकी, किचन, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। साथ ही फर्श, दीवारें, खिड़की-दरवाजे, ब्लैक बोर्ड, फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, टीएलएम पुस्तकें आदि की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन



वहीं, 28 जून से जब बच्चे स्कूल आएंगे तो शुरु के दो दिन 28-29 जून को समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाली गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए 28 जून से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान फिर से चलाया जाएगा। इसी दौरान अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) भी आयोजित करने की तैयारी है, जिसमें ड्रापआउट कम करने पर चर्चा की जाएगी। अभिभावकों से संपर्क कर उनकी काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि व्यवस्थाओं के संबंध में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत आदेश जारी कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।




आंकड़ों की नजर में
जिले में कुल परिषदीय स्कूल 2064
प्राथमिक स्कूल 1450
उच्च प्राथमिक स्कूल 343
कंपोजिट स्कूल 271
18 मई तक कुल पंजीकृत छात्र संख्या 217593
प्राथमिक की छात्र संख्या 122596
उच्च प्राथमिक की छात्र संख्या 35407
कंपोजिट विद्यालयों की छात्र संख्या 59590






एक जुलाई से सुबह 8ः00 से 2ः00 तक चलेंगे स्कूल
स्कूल खुलने के बाद दो दिन यानि 28 और 29 को विद्यालय सुबह 7.30 से 10ः00 बजे तक ही चलेंगे। इसके बाद एक जुलाई से विद्यालय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलेंगे और नियमित पठन-पाठन का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों की टाइमिंग के संबंध में बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर दिया है।





25 जून से उपस्थिति और एमडीएम डिजिटल रजिस्टर में होगी दर्ज
पंजिकाओं के सरलीकरण और तकनीकी रूप से अपडेट रखने के लिए प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल रजिस्टर्स नाम से नया मॉड्यूल विकसित किया गया है। ऐसे में 25 जून से छात्र उपस्थिति पंजिका और एमडीएम पंजिका की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed