{"_id":"61dc6b067c76ec58ec407ae0","slug":"vaccination-sultanpur-news-lko612886075","type":"story","status":"publish","title_hn":"747 फ्रंटलाइन वर्करों को दी गई बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
747 फ्रंटलाइन वर्करों को दी गई बूस्टर डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे और चुनाव की घोषणा के बाद जिले में सोमवार को एहतियाती खुराक (प्रीकॉशनरी डोज) लगनी शुरू हो गई है। कोरोना वैक्सीन की यह तीसरी खुराक बूस्टर डोज के रूप में दी जा रही है। सोमवार को 747 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
तीसरी खुराक फिलहाल हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ गंभीर बीमारियों से ग्रसित वरिष्ठ नागरिकों को ही दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से साफ किया गया है कि एहतियाती खुराक के लिए किसी भी प्रकार के पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। पुराने पंजीकरण के आधार पर ही उन्हें कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक दी जाएगी। सोमवार से शुरू हुए अभियान के तहत 747 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि एहतियाती खुराक के लिए कोविन एप पर बदलाव किया गया है। एप पर तीसरे डोज को लेकर फीचर जोड़ दिया गया है। ऐसे में आप सीधे इस फीचर के जरिए अप्वॉइंटमेंट ले सकते हैं। इसके अलावा सीधे वैक्सीनेशन सेंटर जाकर तीसरी खुराक लगवा सकते हैं। यहां भी आपको नया पंजीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।