{"_id":"5f4541828ebc3e876b0db2b8","slug":"urea-problem-sultanpur-news-lko5368224188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलियापुर समिति पर दो साल से नहीं आई खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलियापुर समिति पर दो साल से नहीं आई खाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। साधन सहकारी समिति हलियापुर का हाल खराब है। इस समिति पर दो साल से खाद व बीज नहीं आया है। समिति को उबारने के लिए सरकार से मिले पांच लाख रुपये का भी पता नहीं है।
जिले में घाटे पर चल रही समितियों को चलाने के लिए शासन की ओर से प्रति समिति पांच लाख रुपये दिया गया था। हलियापुर साधन सहकारी समिति के लिए आए दो लाख रुपये का कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। संबंधित विभाग जान बूझकर इससे अनजान बना हुआ है।
इलाके के किसानों का कहना है कि इस समिति पर दो सालों से खाद व बीज नहीं आया है। इससे क्षेत्र के किसान निजी दुकानों पर महंगे रेट पर खाद व बीज की खरीदारी करने के लिए मजबूर हैं। इस बारे में उप निबंधक सहकारी समितियां (एआर को-ऑपरेटिव) एपी सिंह ने कहा कि समिति को चलाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
नकली डीएपी को लेकर सुर्खियों में रही समिति
साधन सहकारी समिति हलियापुर की ओर से नवंबर 2018 में नकली डीएपी खाद की बिक्री किए जाने का मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था। इस मामले में जांच करने के बाद जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार वर्मा ने हलियापुर थाने में सचिव अनिल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विभाग ने सचिव अनिल को निलंबित भी कर दिया था।