{"_id":"61c9979f657ce7005d307740","slug":"up-election-2022-yogi-adityanath-bulldozer-baba-in-maneka-gandhi-stronghold-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: मेनका के गढ़ में लोग योगी को क्यों कह रहे बुलडोजर बाबा, अपराध घटने से खुश, लेकिन महंगाई से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: मेनका के गढ़ में लोग योगी को क्यों कह रहे बुलडोजर बाबा, अपराध घटने से खुश, लेकिन महंगाई से परेशान
Mon, 27 Dec 2021 05:40 PM IST
हिमांशु मिश्रा
सुल्तानपुर से आशीष तिवारी की रिपोर्ट
सुल्तानपुर से आशीष तिवारी की रिपोर्ट
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 27 Dec 2021 05:40 PM IST
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की लोकसभा सीट सुल्तानपुर से निकलता है। सुल्तानपुर के लोग बोले बुलडोजर से बाबा ने सड़क भी बनवाई है और गुंडों पर बुलडोजर भी चलवाए।
विज्ञापन
सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनने से लखनऊ और सुल्तानपुर के बीच की दूरी घट गई है। स्थानीय लोगों को छोटी-छोटी समस्याएं तो हैं, लेकिन कुछ बात ऐसी भी है कि इन समस्याओं के बाद भी लोग मान रहे हैं कि सरकार काम कर रही है। स्थानीय लोगों ने कोरोना और लॉकडाउन के चलते परेशानी होने की बात मानते हैं। हालांकि, ये लोग योगी और मोदी की सरकार के काम से संतुष्ट हैं।
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट के बाहर अपनी दुकान चलाने वाले गोकर्ण कहते हैं कि बीच-बीच में जो नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन लगता है उससे सारा बिजनेस ठप हो जाता है। लॉकडाउन की वजह से हम अब तक उबर नहीं पाए हैं, लेकिन हमारे पास भाजपा को वोट देने के सिवा कोई दूसरा चारा नहीं है। यह कोई मजबूरी नहीं है, लेकिन हमारी परेशानी में ये सरकार हमेशा मदद करने के लिए आई है। गोकर्ण कहते हैं कि गरीबों को मिलने वाले राशन और वित्तीय सहायता से उनका जीवन चल तो रहा है। वह कहते हैं पुरानी सरकार से यह सरकार ज्यादा बेहतर है।
महंगाई से नाराजगी
इलाके में जानवर चरा रहे हरिराम बताते हैं कि जीतने के बाद उनकी सांसद मेनका गांधी इलाके में आती भी हैं और लोगों का ध्यान भी रखती हैं। हरिराम कहते हैं कि गैस का सिलेंडर बहुत महंगा हो गया है। हम उसको भरवा नहीं पा रहे हैं। हरिराम इस सरकार में बढ़ी महंगाई से नाराज हैं।
विज्ञापन
माफिया पर बुलडोजर चलने से लोग खुश
गांव के अनुज सिंह कहते हैं कि योगी मोदी के राज में माफियाओं, गुंडों और लोगों को परेशान करने वालों को जेल का रास्ता दिखाया जा रहा है। यह योगी की ही ताकत है कि दबंगों और माफियाओं गुंडों पर बुलडोजर चलवा सके। पहले बुलडोजर तो सड़कों को बराबर करने के लिए ही चलता था अब यह गुंडों माफियाओं और दबंगों के दिमाग ठिकाने लगाने के लिए चलता है। यहीं के रामबरन यादव कहते हैं समाजवादी पार्टी तो परिवारवाद की पार्टी है। उनका कहना है सपा सरकार में परिवारवाद और जातिवाद इतना ज्यादा बढ़ता है कि लोग परेशान हो जाते हैं।
बेहतर हुई कानून व्यवस्था
वेद प्रकाश सिंह बताते हैं कि आप हमारे गांव में हो रहे विकास को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि यह गांव है या शहर। वह कहते हैं एक वक्त था जो हमारे गांव में पुलिस आती रहती थी। इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ क्राइम था। अब हमारे इलाके में अरसा गुजर जाता है पुलिस नहीं आती है। क्योंकि कानून व्यवस्था बेहतर हो चुकी है।