फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP Board: List of 104 centres released, 76694 students will appear for the exam

यूपी बोर्ड : 104 केंद्रों की सूची जारी, 76694 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Tue, 02 Dec 2025 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
UP Board: List of 104 centres released, 76694 students will appear for the exam
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार जिले में 104 केंद्र बनाए गए हैं, इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 76,694 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हालांकि, अभी केंद्रों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। सूची जारी होने के बाद जिला स्तर पर आपत्तियों की जांच और प्रत्यावेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के परीक्षा प्रभारी जितेंद्र दुबे ने बताया कि परीक्षा में हाईस्कूल के 40122 व इंटरमीडिएट के 36572 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसमें हाईस्कूल में 20360 बालक, 19582 बालिका व प्राइवेट 180 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 17506 बालक, 18137 बालिका व 929 प्राइवेट विद्यार्थियों ने नामांकन किया है। वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा की अपेक्षा इस बार 2972 परीक्षार्थी कम हो गए हैं, बीते वर्ष 79666 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए मानक तय किए गए हैं। इसमें उनके द्वारा अपलोड सूचना और जांच अधिकारी की ओर से अपलोड की गई सूचनाओं के आधार पर नंबर के आधार पर ग्रेडिंग की गई है। इसमें प्रथम वरीयता राजकीय विद्यालयों को, द्वितीय नंबर पर एडेड विद्यालयों और अंत में वित्त विहीन विद्यालयों को शामिल किया गया है। विभाग की ओर से तैयार सॉफ्टवेयर पर फीड की गई सूचनाओं के आधार पर विद्यालय की ग्रेडिंग कर सबसे अधिक अंक वाले विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा केंद्र की सूची के बाद जिला स्तर पर प्रत्यावेदन के आधार पर उनकी खामियों को दूर किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी अनंतिम सूची जारी की गई है, आपत्तियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed