Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP: AAP MP Sanjay Singh attacks Congress, says Congress itself facilitates the formation of BJP governments.

यूपी: आप सांसद संजय सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस खुद बनवाती है भाजपा की सरकार

Thu, 05 Nov 2026 05:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 05 Nov 2026 05:26 PM IST
सार

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को अपनी कमियों पर विचार करने की जरूरत है। कहा कि उत्तर प्रदेश में 37, बिहार में 36, बंगाल में 54 और तमिलनाडु में 59 साल से कांग्रेस चुनाव हार रही है।

विज्ञापन
UP: AAP MP Sanjay Singh attacks Congress, says Congress itself facilitates the formation of BJP governments.
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आम आदमी पार्टी (आप) को भाजपा की बी टीम बताने वाले बयान पर पार्टी सांसद संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर में तीखा पलटवार किया। शहर के गभड़िया स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद भाजपा की सरकारें बनवाती रही है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी पर सवाल उठा रही है।

विज्ञापन


संजय सिंह ने अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड (2016), गोवा (2017 और 2022), कर्नाटक (2019) और मध्य प्रदेश (2020) का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में कांग्रेस के विधायक भाजपा में चले गए और वहां भाजपा की सरकार बन गई। उन्होंने कांग्रेस को अपनी कमियों पर विचार करने की नसीहत दी। कहा कि उत्तर प्रदेश में 37, बिहार में 36, बंगाल में 54 और तमिलनाडु में 59 साल से कांग्रेस चुनाव हार रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप के अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और वह खुद भाजपा से लड़ते हुए जेल गए। इसके बावजूद कांग्रेस आप पर सवाल उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 लाख रुपये तक का चिकित्सा बीमा, नहरों में पानी और सरकारी नौकरियों जैसे काम कर रही है। आप फिर प्रचंड बहुमत से जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को बताया सबसे बड़ी अराजक पार्टी
संजय सिंह ने भाजपा पर दंगा-फसाद कराने और नफरत फैलाने का आरोप लगाया। दिल्ली प्रदूषण पर पराली जलाने की घटनाओं में 90 प्रतिशत कमी का दावा किया। अमित शाह से घुसपैठियों के बीते 12 वर्षों के आंकड़े मांगे। कहा कि आप फिलहाल इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है और राज्यवार चुनाव की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed