फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP 100 workers Will be removed from the same police station for a long time

हटाए जाएंगे एक ही थाने में काफी दिनों से जमे यूपी 100 कर्मी

Tue, 16 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
UP 100 workers Will be removed from the same police station for a long time
गौरीगंज। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित यूपी 100 की पीआरवी पर काफी समय से तैनात पुलिस कर्मियों का जल्द ही दूसरे थानों में तबादला किया जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी ने यूपी 100 के एसएचओ से थानावार पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सूची तैनाती तिथि के साथ मांगी है। सूची मिलते ही छह माह से अधिक समय से एक स्थान पर तैनात पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण दूसरे थाना क्षेत्र में किया जाएगा।
एक ही थाने पर काफी दिनों से तैनात यूपी 100 पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों का तबादला जल्द ही दूसरे थाना क्षेत्र में होगा। एएसपी दयाराम सरोज ने 100 डायल के एसएचओ से सभी थाना क्षेत्रों में संचालित पीआरवी (चार पहिया, दुपहिया) पर तैनात पुलिस कर्मियों की तैनाती तिथि से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि आए दिन पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों की ओर से धन उगाही व पक्षपात की शिकायतें मिल रही थीं।
एक ही स्थान पर ज्यादा दिनों तक रहने पर क्षेत्रीय लोगों से संबंध स्थापित होने की वजह से कई बार पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारी भूलकर नियम विरुद्ध कार्य करने लगते हैं। कई थानों पर दो-दो वर्ष से कर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसीलिए तैनाती तिथि के साथ सूची मांगी गई है। सूची मिलते ही छह माह से अधिक समय से एक थाना क्षेत्र में तैनात समस्त पुलिस कर्मियों का दूसरे थाना क्षेत्र में स्थानांतरण किया जाएगा।

एएसपी ने बताया कि जिले में यूपी 100 के 28 चार पहिया व 16 दुपहिया वाहन संचालित हो रहे हैं। चार पहिया वाहन पर एक शिफ्ट में एक-एक चालक, एसआई व सिपाही की तैनाती है। दुपहिया वाहन पर भी एक गार्ड व एक सिपाही तैनात हैं। दो शिफ्ट में संचालित सभी वाहनों पर कुल 232 कर्मी की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed