फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   University examinations held in two shifts

Sultanpur News: दो पालियों में हुईं अविवि की परीक्षाएं

Tue, 18 Apr 2023 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
University examinations held in two shifts
सुल्तानपुर के गनपत सहाय पीजी कॉलेज में परीक्षा देने के लिए कतार में खड़े स्टूडेंट्स।
सुल्तानपुर। डॉ. राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या से संचालित महाविद्यालयों में सोमवार को एमए, एमएसी, एमकॉम की प्रथम सेमेस्टर और बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षाएं दो पॉलियों में हुईं। पहली पॉली में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पॉली में दोपहर दो से चार बजे तक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


गनपत सहाय पीजी कॉलेज में प्रथम पॉली में एमएससी भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व एमकाम के करीब 350 परीक्षार्थी और द्वितीय पॉली में एमए प्रथम सेमेस्टर के समाजशास्त्र, भूगोल, दर्शनशास्त्र, सैन्य विज्ञान, राजनीति विज्ञान, उर्दू, हिंदी, मध्यकालीन इतिहास, गृह विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र व एमएसडब्लू, बीकॉम भाग दो, बीकॉम भाग तीन के करीब 700 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन



प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कॉलेज के मुख्य गेट पर उड़ाका दल की ओर से चेकिंग की जा रही है। इसमें मुख्य रूप से प्रो. शक्ति सिंह, प्रो. राजीव श्रीवास्तव, प्रो. मो.शाहिद, प्रो. शमीम, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. नीलम तिवारी, प्रो. गीता त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक, डॉ. शहनवाज आलम्र, डॉ. दिनकर प्रताप सिंह, हरिराम, दिनेश कुमार दुबे, लक्ष्मी शुक्ल व अरविंद तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed