{"_id":"69b8483d839861ec5907ab49","slug":"uninterrupted-water-supply-stalled-due-to-non-extension-of-supply-line-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-152171-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सप्लाई लाइन का विस्तार नहीं होने से निर्बाध जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सप्लाई लाइन का विस्तार नहीं होने से निर्बाध जलापूर्ति ठप
Mon, 16 Mar 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
06. बल्दीराय के दरियापुर गांव में स्थित पानी की टंकी। स्रोत-ग्रामीण
वलीपुर। दरियापुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण करा दिया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद वाटर सप्लाई लाइन का विस्तार नहीं होने से ग्रामीणों के घरों तक निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। करीब 738 परिवार को पीने के पानी के लिए हैंडपंप या निजी बोरिंग का सहारा लेना पड़ रहा है।
दरियापुर गांव में 3.85 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2024 में निर्मित पानी की टंकी शोपीस बनकर रह गई है। पानी की टंकी से सफलेपुर, दरियापुर, ईसरी पांडे का पुरवा, इस्माइलपुर लहुरेपुर, डड़वा, गड़रियन का पुरवा, पूरे नेवल, प्रभु शुक्ला का पुरवा और टोड़ी शुक्ला का पुरवा में जलापूर्ति की जानी है। ग्रामीणों के अनुसार पानी की टंकी बनने के बाद कार्यदायी संस्था ने जगह-जगह गड्ढा खोद कर छोड़ दिया है। प्रधान प्रतिनिधि बैजनाथ यादव, फूलचंद्र, सत्तन यादव, मिहीलाल, संजय, शैलेंद्र, भगवानदीन, भोला मौर्य ने बताया कि पाइप लाइन के विस्तार का कार्य पूरा नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।
स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके अवर अभियंता
जल जीवन मिशन ग्रामीण के अवर अभियंता रामू मौर्य ने बताया कि वह मुख्यालय पर एक आवश्यक बैठक में हैं। अभी वह पाइप लाइन के विस्तार के विषय में जानकारी नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जल आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास चल रहा है।