{"_id":"68d4433a368346334e045bd4","slug":"uncontrolled-trailer-broke-the-railing-of-purvanchal-expressway-and-fell-into-the-pit-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-141492-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ गड्ढे में गिरा बेकाबू ट्रेलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ गड्ढे में गिरा बेकाबू ट्रेलर
Thu, 25 Sep 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर धनपतगंज के हरौरा गांव के पास बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सोलर पैनल लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गड्ढे में गिर गया। उस पर सवार कोडरमा (झारखंड) निवासी ट्रक चालक सलीम को मामूली चोट लगी है। यूपीडा कर्मियों ने उसका कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया।
ट्रक चालक सलीम ने बताया कि वह नीमड़ा (राजस्थान) से सोलर पैनल लेकर निकला था। उसे गुवाहाटी जाना था। दुर्घटना में ट्रक पर लदा सोलर पैनल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बिखर गया। कुछ सोलर पैनल टूट भी गए हैं, जिससे काफी नुकसान हुआ है। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी रामचरण ने बताया कि ट्रेलर चालक को नींद आने से दुर्घटना हो गई। ट्रेलर लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रहा था। सड़क पर फैले सोलर पैनल को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है।