फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Uncle was shot dead by an ax in the rage

रंजिश में चाचा की गोली मारकर हत्या

Tue, 16 Jul 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Uncle was shot dead by an ax in the rage
सुल्तानपुर। नोखेपुर गांव में मंगलवार सुबह खेत गए चाचा को डेढ़ वर्ष पूर्व आम तोड़ने के विवाद की रंजिश में भतीजों ने गोलियों से भून डाला। गोली मारने के बाद भी हमलावरों को चाचा को कुल्हाड़ी से भी काट डाला।
विज्ञापन

हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण ने घटना स्थल का निरीक्षण कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के नोखेपुर गांव निवासी अरुण कुमार तिवारी (55) का अपने भाई राकेश तिवारी और विनय तिवारी से डेढ़ वर्ष पूर्व आम तोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष के भीतर इस विवाद में अरुण तिवारी की अपने भाई राकेश तिवारी और विनय तिवारी के परिवार वालों से कई बार मारपीट भी हुई। मंगलवार की सुबह अरुण कुमार तिवारी बाइक से गांव के बाहर स्थित सगरा तालाब के पास जा रहे थे।
तालाब के पास ही पहले से घात लगाकर बैठे अजय कुमार तिवारी, किशन तिवारी, अमन तिवारी पुत्र विनय कुमार तिवारी, शशिकला पत्नी विनय तिवारी, करुणा शंकर दूबे समेत अन्य लोगों ने अरुण तिवारी को घेर लिया।
अरुण जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर खेत की तरफ भागे तो उन्हें दौड़ाकर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर अरुण तिवारी की पत्नी सुशीला तिवारी तालाब के समीप पहुंच गई।
जब तक सुशीला कुछ समझती अजय तिवारी ने अरुण पर फिर फायर झोंक दिया। इसके बाद अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी से अरुण तिवारी को काट डाला। सुशीला की चीख-पुकार के बाद गांव के तमाम लोग वहां पहुंच गए।
ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर असलहा और खून से सनी कुल्हाड़ी लहराते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एएसपी ग्रामीण शिवराज, सीओ जयसिंहपुर दलबीर सिंह, एसओ गोसाईगंज बीपी यादव, एसओ मोतिगरपुर अरविंद पांडेय, कोतवाल जयसिंहपुर श्याम सुंदर पांडेय नोखेपुर गांव घटना स्थल पर पहुंच गए।
एएसपी ने सुशीला से पूछताछ की। सुुशीला ने एएसपी को आंखों देखी पूरी घटना बताई। एएसपी ने हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं।
एसओ गोसाईगंज बीपी यादव ने बताया कि सुशीला की तहरीर पर अजय, किशन, अमन, शशिकला, करुणा शंकर दूबे समेत 12 लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
सीओ जयसिंहपुर दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक अरुण तिवारी और हमलावर अजय तिवारी आदि रिश्ते में चाचा भतीजे हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व आम तोड़ने को लेकर अरुण तिवारी और विनय तिवारी के बीच मारपीट हुई थी।

पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस भी दर्ज किया था। इसी रंजिश में मंगलवार को अरुण की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed