{"_id":"6a0766cffcfe36858c03cf4e","slug":"uncle-and-nephew-killed-after-being-hit-by-truck-family-plunged-into-grief-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-156368-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 16 May 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 16 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
धम्मौर के अंकारीपुर घसीटू का पुरवा गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत-ग्रामीण
सुल्तानपुर। अमेठी में टांडा-बांदा हाईवे पर हुए सड़क हादसे ने घर की खुशियां पलभर में छीन लीं। वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने निकले चाचा-भतीजा अंकित और अर्जुन के साथ उनके दोस्त करन की मौत के बाद शुक्रवार को मातम पसरा रहा। एक साथ उठीं दो अर्थियों ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।
जिले के अंकारीपुर घसीटू का पुरवा गांव में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। अंकित और अर्जुन के शव शाम को गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिवार के लोग बार-बार यही कहते रहे कि कुछ घंटे पहले हंसते-बोलते घर से निकले दोनों युवक अब कभी वापस नहीं लौटेंगे। गांव के बुजुर्ग और महिलाएं परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे, लेकिन पूरे गांव में गमगीन माहौल बना रहा।
अमेठी के पूरब दुआरा के पास सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत
अमेठी जिले के टांडा-बांदा हाईवे पर मुंशीगंज के पूरब दुआरा मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार धम्मौर के अंकारीपुर घसीटू का पुरवा निवासी अंकित (22), उनके भतीजे अर्जुन (20) व मुंशीगंज के पूरब दुआरा निवासी करन (19) की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बरीक्षा समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि अंकित व अर्जुन बृहस्पतिवार को अपने दोस्त करन के साथ एक बाइक से टिकरी गए थे। वहां से तीनों लौट रहे थे। हाईवे पर उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को सीएचसी भेंटुआ पहुंचाया गया था। वहां चिकित्सक ने करन व अर्जुन को मृत घोषित कर दिया था। अंकित को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया। वहां पर देर रात उनकी भी मौत हो गई।