फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Unaided farmers are spending the night at the purchasing centers in the harsh cold

कड़ाके की ठंड में धान क्रय केंद्रों पर रात गुजार रहा बेबस किसान

Tue, 22 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Unaided farmers are spending the night at the purchasing centers in the harsh cold
सुल्तानपुर। किसानों का धान खरीदने के लिए जिले में खोले गए क्रय केंद्रों की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अधिकतर क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल व अलाव तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला ने कई क्रय केंद्रों की पड़ताल की तो खामियों का अंबार दिखा। दोस्तपुर में पिछले कई दिनों से किसान कड़ाके की ठंड में अपने धान की तौल कराने के लिए क्रय केंद्र पर डटे मिले।
विज्ञापन

जयसिंहपुर में विपणन विभाग के क्रय केंद्र पर किसान चार दिनों से धान ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर लाते हैं, लेकिन खरीद नहीं हो पा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली पर छह दिनों से धान लाकर किसान तौल का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात मेें वे यहीं ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे सो जाते हैं। कुछ क्रय केंद्रों के प्रभारियों ने किसानों को टोकन देकर खरीद की व्यवस्था कर रखी है। इन केंद्रों की स्थिति अपेक्षाकृत थोड़ी संतोषजनक है। यहां नियत तिथि पर ही किसान अपना धान लेकर आते हैं और तौल हो जा रही है।
शासन ने जिले के लिए 70 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। धान खरीदने के लिए 52 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार तक जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 9,485 किसानों से 47,886 एमटी धान की खरीद हुई है।
दोस्तपुर में पिछले कई दिनों से किसान कड़ाके की ठंड में अपने धान की तौल कराने के लिए क्रय केंद्र पर डटे हैं। यहां कुछ किसान कई दिनों से अपने धान की तौल कराने के लिए यहीं पर रात गुजार रहे हैं।
दोस्तपुर कस्बे में स्थित विपणन विभाग के क्रय केंद्र पर किसानों को धान की तौल कराने में दिक्कतें हो रही है। यहां कई किसान पिछले 10 दिसंबर से रात-दिन एक करके अपने धान की रखवाली कर रहे हैं। धान क्रय केंद्र के अंदर व बाहर धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लगी हुई है। इस क्रय केंद्र पर शनिवार को भी किसान अपने धान की तौल कराने के लिए भटकते रहे।
जयसिंहपुर में विपणन विभाग के क्रय केंद्र पर सोमवार को मिले कोइलहा गांव के मायाराम ने बताया कि वे चार दिनों से धान ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर लाते हैं, लेकिन खरीद नहीं हो पा रही है।
दौलतपुर गांव के आशीष मिश्र व राम प्रसाद ने बताया कि वे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर छह दिनों से धान लाकर तौल का इंतजार कर रहे हैं। अभी तौल नहीं हो पाई है। रात मेें यहीं पर ट्रॉली के नीचे सो जाते हैं।
बल्दीराय ब्लॉक के तिरहुंत में स्थित साधन सहकारी समिति का क्रय केंद्र सोमवार को बंद मिला। सचिव जगदीश सिंह ने बताया कि वे सुल्तानपुर गए हैं। यहां पर 25 किसानों से 1,355 क्विंटल धान खरीदा गया है।

मीरपुर दौलतपुर समिति के सचिव विमल तिवारी ने बताया कि 22 किसानों से 859 क्विंटल धान की खरीद हुई है। साधन सहकारी समिति कांपा 132 किसानों से 8,144 क्विंटल धान खरीदा गया है। विपणन क्रय केंद्र डेहरियावां पर 240 किसानों से 10 हजार क्विंटल धान खरीद हुई है। इसमें से सात हजार क्विंटल मिलर्स ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed