{"_id":"6adf9a00e79e0b49cf00bb7b","slug":"transport-department-to-crack-down-on-dilapidated-e-rickshaws-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-168083-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परिवहन विभाग कसेगा खटारा ई रिक्शा पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परिवहन विभाग कसेगा खटारा ई रिक्शा पर शिकंजा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग पुराने और जर्जर ई-रिक्शा के खिलाफ जल्द जांच अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान वाहनों की स्थिति की जांच की जाएगी। निर्धारित आयु पूरी कर चुके ई-रिक्शा सड़क पर चलते मिले तो उनके स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शहर में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या के बीच पुराने और जर्जर वाहनों का संचालन भी चिंता का विषय है। लंबे समय से इस्तेमाल और उचित रखरखाव के अभाव में कई ई-रिक्शा की हालत खराब हो चुकी है। इसके बावजूद इनके सड़कों पर दौड़ने से यात्रियों, चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। ऐसे वाहन हादसों का कारण बन सकते हैं। वहीं, ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या से यातायात व्यवस्था पर भी दबाव पड़ रहा है।
परिवहन विभाग के यात्री/मालकर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि ई-रिक्शा की स्थिति उनके रखरखाव पर निर्भर करती है। रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुके वाहनों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
तय आयु पूरी करने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
एआरटीओ प्रशासन अलका शुक्ला ने बताया कि पुराने और जर्जर ई-रिक्शा की जांच के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहन सड़क पर चलते पाए गए तो संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।