फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Umas during the day, relief rain in the evening

Sultanpur News: दिनभर उमस, शाम को हुई राहत की बारिश

Sat, 28 Jun 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Umas during the day, relief rain in the evening
शुक्रवार को आसमान में छाए बादल का दृश्य।
सुल्तानपुर। जिले में तेज बारिश नहीं होने से लोगों का हाल बेहाल है। धूप और उमस से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार सुबह से दोपहर तक धूप और उमस ने लोगों को खूब सताया। शाम को हुई बारिश से लोगों को मामूली राहत मिली। बारिश के बंद होने पर उमस फिर से बढ़ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह की शुरुआत धूप से हुई। सुबह नौ बजे के बाद धूप और छांव का दौर शुरू हो गया। यह सिलसिला शाम के साढ़े पांच बजे तक चला। इस बीच लोगों को तेज धूप के साथ उमस का सामना करना पड़ा। शाम करीब 6:20 बजे मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को थोड़ी देर उमस से राहत मिली।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 6.8 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने, कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने और हवा सामान्य गति से आगे भी पूर्वी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed