फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two youths of the district died in road accident in Gujarat

गुम रही बाजारों की रौनक, थमे वाहनों की पहिए

Sat, 11 Jul 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Two youths of the district died in road accident in Gujarat
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर दो दिन के लॉकडाउन में पहले दिन बाजारों की रौनक गुम रही। सड़कें सूनी रहीं और कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर इक्का-दुक्का बाइक व कार सवार आवाजाही करते नजर आए।
विज्ञापन

नाके-नाके पर तैनात पुलिस बाइक व कार सवारों की जांच करती रही। इस बीच शहर में स्वच्छता, साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। डीएम व एसपी ने शहर समेत अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

दो दिनों के लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें बंद रहीं। प्रमुख सड़कें दिन भर सूनी रहीं। गली-मोहल्लों में रुक-रुककर बाइकों से कुछ लोग आते-जाते रहे। पुलिस ऐसे लोगों के साथ सख्ती से पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती व पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने शहर के एक वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम व एसपी ने अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने डाकखाना, शाहगंज चौराहा, दरियापुर, चौक, बस स्टेशन समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया।
डीएम व पुलिस अधीक्षक ने रास्ते में मिले कुछ लोगों से पूछताछ भी की। बेवजह घूमने वाले बाइक सवारों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। डीएम ने लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी।
लॉकडाउन के पहले दिन मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप समेत अन्य जरूरी सामानों की दुकानें संचालित रहीं। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया गया। इसके अतिरिक्त सभी दुकानें बंद रहीं। दुकानें बंद रहने से शहर सूना रहा। आवाजाही बंद रहने से पेट्रोल पंपों पर भी लोगों की भीड़ नहीं रही।
जिले में रोडवेज बसों का संचालन लॉकडाउन के पहले दिन तकरीबन ठप रहा। ट्रेन सेवाओं के लिए कुछ बसों व दूर की कुछ बसों का संचालन कराया गया। बसों का संचालन ठप रहने से आवाजाही थमी रही। बस स्टेशन समेत अन्य जगहों पर भीड़ नहीं रही। शहर में आटो समेत अन्य यात्री वाहनों का संचालन नहीं हो सका।
कोरोना महामारी के कारण शनिवार से किए गए लॉकडाउन में परिवहन निगम की बसें नहीं चलाई गई। रोडवेज डिपो से बसों का संचालन नहीं होने से बस स्टेशन पहुंचे यात्री परेशान रहे। बस स्टेशन पर परिवार के साथ पहुंचे कई यात्री सवारी के लिए भटकते रहे।

यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी कठिनाई हुई। बस स्टेशन इंजार्च अजय सिंह ने बताया कि ट्रेन से आए कुछ यात्रियों को बसों से पहुंचाया गया है। बस स्टेशन पहुंचे यात्रियों को भी उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed