फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two women burnt to death under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर मौत

Sat, 10 Oct 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Two women burnt to death under suspicious circumstances
सुल्तानपुर। दो महिलाओं की घर के अंदर संदिग्ध हालात में झुलसने से मौत हो गई। क्षेत्र के सेऊर गांव में शुक्रवार रात एक महिला की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। वहीं रुकुनपुर दमोदरा गांव में शुक्रवार रात एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गई। इस बीच पत्नी को बचाने में पति भी झुलस गया। गंभीर हालत में दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के सेऊर गांव निवासी संजय कोरी की पत्नी संगीता (28) की शुक्रवार की रात करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। हादसे के वक्त संगीता का पति संजय दिल्ली में था जबकि घर में दो छोटे बच्चों के साथ ही अन्य परिवारीजन थे।
विज्ञापन

परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पर न्यायिक तहसीलदार सदर पीयूष श्रीवास्तव भी गांव पहुंचे और परिवारीजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेऊर गांव निवासी संजय कोरी की पत्नी संगीता से बेटा सौरभ (6) व तीन वर्षीय बेटी रिया है। संगीता की मौत से परिवार में कोेहराम मचा है। संगीता की मौत से ग्रामीण भी दुखी हैं।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के साटा गांव की रहने वाली सपना (23) की शादी आठ माह पूर्व गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रुकुनपुर दमोदरा गांव निवासी विजय प्रकाश के साथ हुई थी। शुक्रवार की रात सपना संदिग्ध हालत में झुलस गई। सपना की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पति ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस बीच विजय प्रकाश भी झुलस गया। परिवारीजन सपना और विजय प्रकाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह सपना की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed