फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two sub-stations remained stalled for five hours, 75 thousand population faced power crisis

Sultanpur News: पांच घंटे ठप रहे दो उपकेंद्र, 75 हजार आबादी बिजली संकट से जूझी

Fri, 25 Jul 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two sub-stations remained stalled for five hours, 75 thousand population faced power crisis
लाेलेपुर उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन पर ब्रेकर लगाते बिजलीकर्मी।
भदैंया (सुल्तानपुर)। पारेषण उपकेंद्र पयागीपुर से जुड़ी हाईटेंशन लाइन पर ब्रेकर लगाने के नाम पर बृहस्पतिवार दोपहर बिजली काट दी गई। जिससे लोलेपुर और केएनआई उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की करीब 75 हजार आबादी भीषण गर्मी व उमस से परेशान रही।
विज्ञापन

इधर, दो घंटे के घोषित शटडाउन को बिजली विभाग ने बढ़ाकर पांच घंटे कर दिया, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया और उपकेंद्र का घेराव करने की तैयारी करने लगे। लोगों के आक्रोश की जानकारी लगने पर पांच घंटे बाद आनन-फानन में बिजली आपूर्ति शुरू की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोलेपुर व केएनआई उपकेंद्र को आने वाली एचटी लाइन पर ब्रेकर बनाया जा रहा था। इसको लेकर दोपहर 12:30 बजे से शटडाउन लिया गया, जिसे बढ़ाकर चार घंटे कर दिया गया। विभाग ने जब एक घंटे और समय बढ़ाने का मैसेज विभागीय वॉट्सएप ग्रुप पर दिया तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पखरौली गांव में 50 से ज्यादा लोग एकत्र होकर विरोध जताने उपकेंद्र जा रहे थे, जैसे ही इसकी सूचना विभाग को मिली, बिजली आपूर्ति शाम साढ़े पांच बजे बहाल कर दी गई। आपूर्ति बहाल होने के बाद भी बार-बार की ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं।
पयागीपुर के पारेषण उपकेंद्र से एक पाॅवर लाइन आती है। जिससे लोलेपुर और केएनआई उपकेंद्र को विद्युत आपूर्ति होती है। इस पर लोड अधिक होने से फाॅल्ट आ जाता था। फीडर अलग करने को ब्रेकर लगाया गया है। बिजली ठप रहने से नकराही, भुलकी, नबीपुर, हथियानाला, लोलेपुर, रामपुर, हनुमानगंज, पखरौली, मिश्रौली, सराय अचल, छतौना, सोनबरसा और भुसका सहित 60 से अधिक गांवों के लोग प्रभावित हुए।
एएनएम सेंटर और आरोग्य मंदिरों पर परेशान रहे मरीज
दोपहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने एएनएम सेंटर व आरोग्य मंदिरों में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। एएनएम सेंटर पखरौली, छतौना, इस्लामगंज समेत अन्य स्थानों पर टीका लगवाने पहुंची महिलाओं व बच्चे गर्मी से बेहाल दिखे।


ब्रेकर लगते ही बहाल की आपूर्ति

पयागीपुर से आने वाली लाइन पर ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए फीडर अलग करने के लिए ब्रेकर लगाया गया है। ब्रेकर लगते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।
-आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता

ट्रांसफार्मर जला, सारी रात छत पर टहलते हुए कटी
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। नगर पंचायत के कजियाना मोहल्ले में बुधवार रात 8:30 बजे ट्रांसफार्मर जल गया। इससे करीब एक हजार की आबादी प्रभावित हुई। भीषण गर्मी में लोग पूरी रात छतों पर टहलते और हाथों से पंखा झलते रहे। यह ट्रांसफार्मर पिछले एक माह में तीन बार जल चुका है, लेकिन विभाग अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाल सका। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बार-बार ट्रांसफार्मर बदलने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। हर बार विभाग अस्थायी ट्रांसफार्मर लगाकर खानापूर्ति करता है, लेकिन गर्मी और लोड बढ़ते ही वही ट्रांसफार्मर फुंक जाता है।

हर घंटे कटौती, जागकर गुजारनी पड़ रही रातें
शहर में इन दिनों गर्मी के साथ बिजली कटौती ने भी लोगों की नींद उड़ा दी है। शास्त्रीनगर, दरियापुर, चौक, खैराबाद, सिविल लाइन, लाल डिग्गी समेत अधिकांश मोहल्लों में रातभर हर घंटे बिजली काटी जा रही है। इससे लोग पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर हैं। शहरवासी सोशल मीडिया पर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। विभाग ओवरलोड का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रहा है, लेकिन अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed