{"_id":"68643315bbbbf809aa0a44d8","slug":"two-saplings-will-be-given-to-the-beneficiaries-in-drumstick-bhandare-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-136179-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सहजन भंडारे में लाभार्थियों को दिए जाएंगे दो-दो पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सहजन भंडारे में लाभार्थियों को दिए जाएंगे दो-दो पौधे
Wed, 02 Jul 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पौधरोपण अभियान के तहत 20 जुलाई को सभी ब्लॉकों पर वन विभाग की ओर से सहजन भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों व जीरो पावर्टी लाइन के लोगों को दो-दो सहजन के पौधे दिए जाएंगे। साथ ही सहजन के पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
मंगलवार को मनरेगा कार्यालय में उपायुक्त अजीत सिंह और प्रभागीय निदेशक वन अमित सिंह ने खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। अभियान की तैयारियों व लोगों को जागरूक करने के बारे में जानकारी ली गई। डीसी मनरेगा ने लाभार्थियों को 20 जुलाई को ब्लॉकों पर बुलवाने के निर्देश दिए। इसके साथ लोगों को औषधीय पौधों की जानकारी देने की पहल शुरू करने का निर्णय लिया गया।
प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर रोपे गए 57 पौधे
सुल्तानपुर। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के बसौढ़ी गांव में मंगलवार को विधायक विनोद सिंह ने मौलश्री का पौध रोपित कर वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बसौढ़ी के विद्यार्थियों से कटहल, आम, मौलश्री, अकेसिया, सागौन शीशम आदि प्रजातियों के कुल 57 पौधे रोपित कराए गए।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वनाधिकारी आरके मौर्य, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी बृजेश कुमार यादव और वन दरोगा दिवाकर पांडेय ने बच्चों को पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि यह अभियान सात जुलाई तक अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ ही ग्रामीणों को भी पेड़-पौधों का महत्व बताया जाएगा।